Haryana News: 3 माह से फरार अहीर कालेज रेवाड़ी का प्रोफेसर सुनील गिरफ्तार, जानिए क्या किया था घोटाला

On: March 21, 2026 7:40 PM
Follow Us:
arrested

Haryana News: रेवाड़ी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। सुनील अहीर कॉलेज, रेवाड़ी के बीसीए विभाग में तत्कालीन प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहा है। बता दे कि उसके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कार्रवाई चल रही थी ACB Gurugram

Haryana News: एसीबी टीम के अनुसार आरोपी सुनील पर गंभीर आरोप लगने के बाद वह लगातार जांच एजेंसियों से बचता फिर रहा था। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर ब्यूरो की टीम ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।ACB Gurugram

एसीबी टीम की बडी कार्रवाई: फरार अहीर काॅलेज रेवाडी के प्रोफेसर सुनील को किया गिरफ्तार
एसीबी टीम की बडी कार्रवाई: फरार अहीर काॅलेज रेवाडी के प्रोफेसर सुनील को किया गिरफ्तार

फर्जी सटिफिकेट बनवाया था: बता दे कि सुनील अहीर कॉलेज, रेवाड़ी के बीसीए विभाग में तत्कालीन प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहा है। उसके फर्जी तरीके से कालेज रिकोर्ड में अपना चढाकर एनसीसी का बी सर्टिफिकेट बनाया था जब जाचं की तो फर्जीवाडा मिला। इसी को लेकर सिंतबर 2025 में धोखाधडी के आरोप में मामला दर्ज किया था। वह उसी दिन से फरार चल रहा था। एसीबी टीम ने सुनील को काबू कर लिया है।ACB Gurugram

ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रोफेसर सुनील को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now