Haryana News: रेवाड़ी में 4 लाख लूट के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

On: March 21, 2026 10:14 PM
Follow Us:

Haryana News: दिल्ली जयुपर हाइवे (NH 48Dharuhera)   पर खिजूरी के पास वैन से सोमवार रात को 4 लाख की नकदी लूटने वालों का दूसरे दिन भी सुराग नही लगा है। पुलिस ने ठेके के आस पास हाईवे पर होटलों व ढाबों पर लगे कैमरे भी खंगाले लेकिन कोई सफलता नही मिली।

बता दे सोमवार रात को धारूहेड़ा का रहने वाला सोरभ हाईवे स्थित शराब के ठेको से नकदी लेकर खिजूरी ठेके पर आया था। 23 मार्च की उसने नकदी लेने के लिए गाड़ी को शराब ठेके के बाहर रोका दिया। कुछ देर बाद खिजूरी स्थित शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन विकास ने भी उसे नकदी थमा दी।

 

सोरभ ने नकदी से भरे बैग को पिकअप मे क्लीनर सीट पर रख दिया। इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए पांच युवकों ने उस पर हमला बोल दिया तथा उसके पास 4 लाख रूपए की नकदी छीनकर फरार हो गए। इसी को लेकर थाना धारूहेड़ा पुलिस ने सोमवार को लूट व मारपीट के आरोप मामला दर्ज कर लिया गया था।

नहीं लगा सुराग: आस पास कई जगह लगे कैमरे खंगाले गए है। लेकिन अभी तक लूटेरो को कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपितों को ढूढने के लिए दो टीमें लगी हुई है।
जगदीश, थाना प्रभारी धारूहेड़ा

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now