Election: हरियाणा में इस माह में होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, वार्डबंदी को अंतिम रूप देने मे जुटा विभाग

On: March 21, 2026 7:40 PM
Follow Us:
Haryana Municipal Election 2026

Haryana Municipal Election 2026: प्रदेश में नए साल में स्थानीय निकाय के चुनाव होंगे। इसके लिए सरकार व भाजपा संगठन ने जहां तैयारी शुरू कर दी है, वहीं निकाय विभाग वार्डबंदी कार्यों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। फिलहाल छह निकायों में वार्ड बंदी का काम पूरा हो गया है, जिनमें तीन निकायों में वार्ड भी आरक्षित किए हैं।Election

 

हरियाणा में नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही शहरी स्थानीय निकाय चुनाव होने जा रहे हैं।शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जिन निकायों में वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है, उनकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब अगले चरण में नगर निगमों के मेयर पद, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के आरक्षण को लेकर फैसला लिया जाएगा।Election

इसे लेकर सरकार और भाजपा संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं शहरी स्थानीय निकाय विभाग भी वार्डबंदी की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। ताजा स्थिति के अनुसार प्रदेश के छह शहरी निकायों में वार्डबंदी पूरी हो चुकी है, जिनमें से तीन निकायों में वार्डों का आरक्षण भी तय कर दिया गया है।Haryana Municipal Election 2026

अधिसूचना जारी, आरक्षण प्रक्रिया जल्द: शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जिन निकायों में वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है, उनकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब अगले चरण में नगर निगमों के मेयर पद, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के आरक्षण को लेकर फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी, जिससे चुनावी प्रक्रिया को गति मिलेगी।

इन नगर निगमों का कार्यकाल होगा समाप्त: बता दे कि फिलहाल अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों का कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों और विधायकों की बैठक में इन तीनों नगर निगमों के चुनाव को लेकर चर्चा हो चुकी है।

वार्डों की संख्या हुई तय
जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद रेवाड़ी में कुल 32 वार्ड बनाए गए हैं और उनकी सीमाएं निर्धारित कर दी गई हैं। वहीं नगर निगम सोनीपत में 22 वार्ड और नगर निगम अंबाला में 20 वार्ड तय किए गए हैं। इन दोनों नगर निगमों में भी वार्डों की सीमाएं पूरी तरह फाइनल हो चुकी हैं और इन्हीं सीमाओं के आधार पर आगामी निकाय चुनाव कराए जाएंगे।

इन तीन निकायों में आरक्षण फाइनल
वार्डबंदी के साथ-साथ कुछ निकायों में वार्डों का आरक्षण भी तय कर दिया गया है। इनमें रेवाड़ी की धारूहेड़ा नगर परिषद, रोहतक की सांपला नगर पालिका और हिसार की उकलाना नगर पालिका शामिल हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने से इन क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

अधर में लटकी वार्ड बंदी: क्योंकि नगर निगम पंचकूला में अभी तक वार्डबंदी को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि सभी नगर निगमों में वार्डबंदी का काम लगभग पूरा हो चुका है और समय पर चुनाव कराए जाएंगे। पंचकूला में भी जल्द प्रक्रिया पूरी होने की संभावना जताई जा रही है।

 

तैयारी मे जुटे दल: पिछली बार निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर हुए थे, इसी को लेकर इस बार पहले ही तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें इस बार पहले की तरह चुनावों को लेकर जहां भाजपा की तैयारियां तेज दिखाई दे रही हैं, वहीं कांग्रेस की तैयारियां फिलहाल कमजोर नजर आ रही हैं। इन नगर निगमों के साथ-साथ रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला नगर पालिका (रोहतक) और उकलाना नगर पालिका (हिसार) का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है, जिससे इन क्षेत्रों में भी चुनाव होना तय माना जा रहा है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now