Breaking news:;हरियाणा के उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह 16 को रेवाड़ी में

On: March 21, 2026 7:34 PM
Follow Us:
RAO NARBEER

 

Breaking news: रेवाडी: हरियाणा सरकार में उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह 16 जनवरी को जिला रेवाड़ी के गांव पाल्हावास, खेड़ा आलमपुर, सीहा व लिसान में विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचेंगे।

प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह 16 जनवरी सुबह 10:30 बजे गांव पाल्हावास में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, सुबह 11 बजे खेड़ा आलमपुर में स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर एक बजे गांव सीहा में वन विभाग द्वारा आयोजित खेजड़ी बचाओ अभियान के पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे,

 

RAO NARBEERजिसमें वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक  विनीत गर्ग, हरियाणा व दक्षिणी परिमण्डल के वन संरक्षक सुभाष यादव  मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं गांव सीहा के बाबा रामस्वरूप दास दादूपंथी आश्रम में भी माथा टेकेंगे तथा आश्रम के ऐतिहासिक सरोवर का मुआयना भी करेंगे।
———–

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now