Haryana: अंत्योदय आहार योजना के तहत खोली जाएगी 250 कैंटीन, सिर्फ इतने रूपए में मिलेगा पेटभर खाना

On: March 21, 2026 7:56 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा सरकार ने किसानों को सुविधाओं को लेकर एक ओर बडा फैसला मिला है। बता दें कि अंत्योदय आहार योजना के तहत वर्ष 2027 तक प्रदेश में 250 कैंटीनें खोली जाएंगी। इन कैंटीनों में श्रमिकों को किफायती दरों पर शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि श्रमिक समाज प्रदेश की विकास यात्रा की रीढ़ है और उनकी सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

ये रहे मौजूद: बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, वित्त विभाग के आयुक्त मोहम्मद शाइन, श्रम विभाग के आयुक्त डीके बेहरा, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में सीएम ने सोनीपत और करनाल में प्रस्तावित ईएसआई अस्पतालों के निर्माण को प्राथमिकता से पूरा करने के आदेश भी दिए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि बावल में बन रहा ईएसआई अस्पताल 86 प्रतिशत, पंचकूला में 97 प्रतिशत और बहादुरगढ़ में 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अस्पतालों के जल्द तैयार होने से श्रमिकों, औद्योगिक क्षेत्रों और आसपास के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now