Rewari News: नंदू गौशाला धारूहेड़ा में समाजसेवियों ने किया बड़ा आर्थिक सहयोग

On: March 21, 2026 7:58 PM
Follow Us:
नंदू गौशाला धारूहेड़ा में समाजसेवियों ने किया बड़ा आर्थिक सहयोग

Rewari News: धारूहेड़ा  गरीब नगर स्थित नंदू गौशाला एवं उपचारशाला में समाजसेवियों द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है, जिससे यहां रह रहे सैकड़ों गौवंश की देखरेख सुचारू रूप से चल रही है। मंगलवार को एक बार फिर समाजसेवी रोहित यादव ने गौशाला को 31 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया, जबकि मानेसर मारुति कर्मचारी यूनियन की ओर से 46 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

नंदू गौशाला के प्रधान रोहित यादव ने बताया कि करीब सात एकड़ भूमि पर यहां लगभग 800 गौवंश की व्यवस्था की गई है। रोजाना इनके भोजन, पानी और उपचार पर भारी खर्च आता है, जिसे समाज के सहयोग से पूरा किया जाता है। समाजसेवा की इस श्रृंखला में जोगेंद्र आकेड़ा और रिंकू जेलदार ने गौशाला परिसर में टाइल लगाने के लिए 11 हजार रुपये का योगदान दिया।

 

इसके अलावा नगर परिषद उपचेयरमैन अजय जागड़ा ने घायल गौवंश के उपचार हेतु दवाइयों के लिए 51 सौ रुपये की सहायता प्रदान की। स्थानीय लोगों का कहना है कि नंदू गौशाला ने वर्षों से घायल, असहाय और सड़क पर भटक रहे गौवंश की देखभाल में अहम भूमिका निभाई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now