RBI Account open: अब 10 साल के बच्चों को बैंक दे रहा है खास सुविधा! अभिभावक जरूर पढ़ें ये खबर

On: March 22, 2026 9:27 AM
Follow Us:
RBI Account open, RBI Account open today news, RBI Account open Hindi news

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नाबालिगों को खास तोहफा दिया है। जी हां, RBI ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को भी बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। अब बच्चे स्वतंत्र रूप से बचत/सावधि जमा खाते खोलकर और उनका संचालन कर अपना बैंक खाता संचालित कर सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, RBI ने सोमवार को एक सर्कुलर के जरिए सभी बैंकों को उक्त निर्देश भेजे हैं, जिसमें कहा गया है कि अब माता-पिता की मौजूदगी के बिना भी बच्चों को यह सुविधा दी जा सकेगी।

साथ ही सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर नाबालिग बच्चा किसी कारणवश खाता नहीं चला पाता है तो अभिभावक के जरिए खाता खोलने और संचालन की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। कहा जा रहा है कि उक्त फैसले को बच्चों को वित्तीय रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now