Haryana: चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई: 6 साल से निष्क्रिय 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द, राव इंद्रजीत की पार्टी भी शामिल

On: March 21, 2026 9:14 PM
Follow Us:
Haryana

Haryana: चुनाव आयोग से पिछले छह से निष्क्रिय रहे राजनीतिक दलों को पंजीकरण रद्द कर दिया है। पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द करते ही पार्टियों के पदाधिकारियों को बडा झटका गला है। बता हाल में रद्द किए दलों में केंद्रीय मंत्री राव इद्रजीत का इंसाफ मंच दल भी शामिल है।Haryana

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास की ओर से गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को जारी नोटिस के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29क के तहत वर्ष 2019 से कोई भी चुनाव न लड़ने वाले 17 दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है।Haryana

इनमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा सरकार में मंत्री आरती सिंह राव की हरियाणा इंसाफ कांग्रेस तथा पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की हरियाणा जन चेतना पार्टी भी शामिल हैं।

इन पार्टियों का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द: राव इंद्रजीत सिंह की पार्टी का रजिस्ट्रेशन उनके रेवाड़ी स्थित रामपुरा फार्म हाउस पते पर दर्ज था। वहीं, विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा भाजपा के समर्थन से राज्यसभा सांसद बने हैं और उनकी पत्नी शक्ति रानी शर्मा भाजपा की कालका से विधायक हैं। इन 17 दलों में हरियाणा नवनिर्माण सेना (गुड़गांव), हरियाणा सर्वजन पार्टी (यमुनानगर), हिंदुस्तान क्रांति दल (नूंह), जन सेवा संघर्ष पार्टी (फतेहाबाद), राष्ट्र शक्ति (यमुनानगर), महान दल (फरीदाबाद) सहित कई छोटे क्षेत्रीय दल शामिल हैं।

चुनाव आयोग की कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं है। उन 11 दलों का पंजीकरण रद्द करने की तैयारी भी चल रही है, जिन्होंने चुनाव तो लड़ा था, लेकिन चुनाव खर्च का हिसाब आयोग को अब तक नहीं सौंपा। आयोग ने इन्हें फिर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

आयोग ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर 2 और 3 सितंबर को तय समय सीमा तक दस्तावेज जमा नहीं कराए गए तो बिना किसी अतिरिक्त सूचना के दल का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगाHaryana

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now