Political news: रेवाड़ी में 19 अप्रैल को आएंगे अखिलेश यादव

On: April 3, 2026 4:46 PM
Follow Us:

Political news: रेवाड़ी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 19 अप्रैल 2026 को रेवाड़ी दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शाम करीब 4 बजे रेवाड़ी पहुंचेंगे।

बता दे कि अखिलेश यादव शहर के विराट हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विराट वीर की बहन की शादी समारोह में शामिल होंगे। रेवाडी मे यह कार्यक्रम खास माना जा रहा है, क्योंकि अखिलेश यादव रिश्ते में डॉ. विराट वीर के मामा लगते हैं।Thinner:थिनर से मिटाई एक्सपायरी डेट नई तारीख से बिक्री

शादी समारोह में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव दक्षिणी हरियाणा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। डॉ विराटवीर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अरविंद यादव के दामाद है।

यहां बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राव बिजेंद्र सिंह भी रेवाड़ी से ही है। ऐसे में राजनीतिक चर्चा होना भी तय है।
यहां बता दें कि जब रेवाड़ी में विराट हॉस्पिटल की स्थापना हुई थी, तब देश के पूर्व रक्षा मंत्री व डॉ. विराटवीर के नाना मुलायम सिंह यादव ने इसका उद्घाटन किया था।4% ब्याज और सरकारी सुरक्षा निवेशकों के लिए बड़ा मौका

अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री रेवाड़ी में देर रात तक रुकेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके आवागमन की सूचना पर कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now