PM Modi Haryana visit: इस दिन हरियाणा आएंगे PM Modi, कई प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

On: April 3, 2026 2:35 PM
Follow Us:
इस दिन हरियाणा आएंगे PM Modi

PM Modi Haryana visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द हरियाणा का दौरा करने वाले हैं। CM नायब सिंह सैनी के द्वारा गुरुवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें हरियाणा आने का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री को बताया कि सोनीपत के खरखौदा आईएमटी में मारुति सुजुकी का उत्पादन संयंत्र अपने दूसरे चरण के उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपसे ही इसका उद्घाटन कराना चाहते हैं।

इस दिन हरियाणा आ सकते हैं पीएम मोदी (PM Modi Haryana visit)

सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री मोदी 20 से 25 अप्रैल के बीच हरियाणा का दौरा करेंगे। इस दौरान अंबाला में 1857 की क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बने शहीदी स्मारक का भी पीएम मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री से कहा कि हमारे राज्य में कई प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है जिसका उद्घाटन हम आपसे कराना चाहते हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने पीएम मोदी को पूरी सूची भी सौंप दी है।

इन दो प्रोजेक्ट्स का पूरा हो चुका है काम

सोनीपत के मारुति प्लांट से लेकर अंबाला के शहीदी स्मारक तक का काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हरियाणा में निवेश को बढ़ाना और रोजगार सृजन करना है। राज्य सरकार के द्वारा राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही बेरोजगारी दर दूर करने पर भी मुख्य रूप से काम किया जा रहा है।

Also Read:Haryana Weather News: करनाल सहित इन 10 जिलों में होगी तबातोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

चुनाव पर भी हुई चर्चा

इस दौरान आधे घंटे तक मुख्यमंत्री सैनी ने पीएम मोदी से पंजाब चुनाव पर चर्चा किया। मुख्यमंत्री सैनी 2 से 3 दिन के लिए पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। हालांकि अभी आता है नहीं हुआ है कि पीएम मोदी किस दिन हरियाणा आएंगे। लेकिन यह तय है कि पीएम मोदी का जल्द हरियाणा दौरा होने वाला है। इस दौरान राज्य में कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी होगा।

Also Read:Haryana News: हरियाणा के किसानों की लगी लॉटरी, राज्य सरकार देगी ये 2 खास सुविधाएं

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now