Haryana News: हरियाणा में बुजुर्ग महिला की फरियाद पर मंत्रीजी ने दिखाई दरियादिली, बिजली जुर्माना चुकाने के लिए अपनी जेब से दे दिए 75,00 रुपये

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
minister showed generosity on the complaint of an elderly woman, gave Rs 75,000 from his own pocket to pay the electricity fine

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जिला लोक सम्पर्क और कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक हुई। इस बैठक में एक बुजुर्ग महिला ने बिजली बिल का जुर्माना न भर पाने की अपनी पीड़ा को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर के सामने रखा।

जानकारी के मुताबिक, वह अपने दुख को बताते हुए मंत्री के सामने रोने लगी। जिसके चलते मंत्री ने मौके पर ही अपनी जेब से 75,00 रुपए निकालकर महिला को सौंपे और उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि तुरंत ही महिला के घर बिजली मीटर लगाकर सप्लाई को शुरू किया जाए।

खबरों की मानें, तो जिला लोक सम्पर्क और कष्ट निवारण समिति में राज्यमंत्री ने समिति के एजेंडे में शामिल 15 में से 13 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया और 2 लंबित मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दे दिए है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now