Masoom Sharma Show: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान 2 गुटों में लड़ाई, 3 युवक घायल

On: March 21, 2026 10:13 PM
Follow Us:

Masoom Sharma Show: पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार रात को आयोजित हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के शो के दौरान युवाओं के 2 गुटों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में जमकर चाकू चले। घटना में 3 युवा घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।Masoom Sharma Show

एक युवक के घायल होने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो गई। युवक के पैर और जांघ पर कई जगह चाकू से वार किए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यूट्यूब से हटाया गया अमित सैनी का ‘एफिडेविट’

हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया का गाना भी इंटरनेट मीडिया से हटा दिया गया है। सरकार की ओर से अमित रोहतकिया के आफिशियल चैनल से एफिडेविट गाने को सरकार की पॉलिसी का हवाला देते हुए हटाया गया है।

बता दें कि करीब 4 महीने पहले रिलीज हुए अमित सैनी रोहतकिया के इस गाने पर 23 मिलियन व्यूज थे। अमित रोहतकिया ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे सरकार का सही कदम बताया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now