Jonawas 33 KV sub division election: परस राम फोरमैन बने प्रधान, अजीत कुमार उपप्रधान

On: March 21, 2026 10:58 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा :जोनावास स्थित 33 केवी सब डिवीजन के प्रांगण में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान यूनिट प्रधान अमरजीत फोरमैन और सचिव महेश कुमार जेई की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया। Jonawas 33 KV sub division election

चुनाव में प्रधान पद पर परस राम फोरमैन, उपप्रधान पद पर अजीत कुमार फोरमैन और सचिव पद पर विक्रम सिंह एसए को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में दीपक एएलएम, संगठनकर्ता के रूप में संजीत एलएम और सहसचिव के रूप में जितेंद्र एएलएम को जिम्मेदारी सौंपी गई। Jonawas 33 KV sub division election

नवनियुक्त पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधान पद संभालने वाले परस राम फोरमैन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। साथ ही संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का आश्वासन दिया।Jonawas 33 KV sub division electionn

चुनाव के दौरान सभी बिजली कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कर्मचारी यूनियन ने इस चुनाव को संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम बताया।Jonawas 33 KV sub division election

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now