Indian Railway: दक्षिण-भारत के लिए पठानकोट से चलेगी नई ट्रेन, तिरुपति, रामेश्वरम जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी

On: March 21, 2026 11:16 PM
Follow Us:
Indian Railway: New train will run from Pathankot for South India, will provide travel to religious places like Tirupati, Rameswaram

Indian Railway: इंडियन रेलवे ने 28 जुलाई से पठानकोट छावनी से दक्षिण भारत के लिए गौरव पैसेंजर ट्रेन शुरु कर रहा है। यह ट्रेन यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, और मलकपुर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी।

यहाँ यात्रा 13 दिनों की होगी। ट्रेन 28 जुलाई को पठानकोट छावनी से रवाना होकर 9 अगस्त को वापस लौटेगी। यात्रियों के लिए 3 श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। स्लीपर क्लास में 640 सीटे हैं, जिनका किराया 30 हजार 135 रुपए प्रति व्यक्ति है। थर्ड AC में 70 सीटें हैं और किराया 43 हजार 370 रुपए है। सेकेंड AC में 50 सीटें हैं, जिनका किराया 57 हजार 470 रुपए प्रति व्यक्ति है।

किराए में ये सभी सुविधाएं
किराए में खाना, रहना और परिवहन का खर्च भी शामिल है। यात्री रेलवे की वेबसाइट या स्टेशन से टिकट बुक करा सकते हैं। ट्रेन जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा छावनी और ग्वालियर से यात्रियों को लेगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now