Income Tax: घर में कैश रखने वाले हो जाएं सावधान! जानें इनकम टैक्स का ये नया नियम

On: March 22, 2026 1:08 PM
Follow Us:
Income Tax

बहुत से लोग बिजनेस करते हैं तो कई प्राइवेट जॉब करते हैं। लेकिन आपको अपनी आय के हिसाब से टैक्स देना होता है। हर किसी की आय अलग-अलग होती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आप अपने घर में कितना कैश रख सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। इनकम टैक्स नियमों के मुताबिक घर में कैश रखने के मामले में कोई खास नियम या सीमा नहीं बनाई गई है।

अगर आप खुद आर्थिक रूप से सक्षम हैं तो आप अपने घर में कितना भी कैश रख सकते हैं। लेकिन आपके पास उस रकम का सोर्स होना चाहिए। अगर कोई जांच एजेंसी आपसे पूछताछ करती है तो आपको सोर्स दिखाना होगा। इसके साथ ही आपको ITR डिक्लेरेशन भी दिखाना होगा।

ITR डिक्लेरेशन और सोर्स बताना होगा-
अगर आप अपनी आय का सोर्स नहीं बताते हैं तो आप गंभीर मुसीबत में फंस सकते हैं। आयकर विभाग यह जांच करता है कि आपने कितना टैक्स चुकाया है और अगर उन्हें अघोषित कैश मिलता है तो वे आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं और भारी जुर्माना लगा सकते हैं। विभाग कार्रवाई करने से पहले आय के स्रोत के बारे में पूछता है और अगर आप जानकारी नहीं दे पाते हैं तो वे नकदी जब्त कर सकते हैं और आपको गिरफ्तार भी कर सकते हैं।

पैन कार्ड दिखाना होगा-

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अनुसार, अगर आप एक बार में अपने खाते से 50,000 रुपये से अधिक निकालते या जमा करते हैं तो आपको अपना पैन कार्ड दिखाना होगा। अगर किसी व्यक्ति ने पिछले 3 साल से आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है और एक वित्तीय वर्ष में बैंक से 20 लाख रुपये से अधिक की निकासी करता है तो उसे 20 लाख रुपये के लेनदेन पर 2 प्रतिशत और 1 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन पर 5 प्रतिशत तक का टीडीएस देना होगा। लेकिन जिन लोगों ने आईटीआर दाखिल किया है उन्हें इस मामले में थोड़ी राहत मिल सकती है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now