श्रीराम कथा में अहिल्या उद्धार की प्रसंगपूर्ण का किया व्याख्यान

On: March 21, 2026 7:51 PM
Follow Us:
श्रीराम कथा में अहिल्या उद्धार की प्रसंगपूर्ण का किया व्याख्यान

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड पर गायत्री मंदिर के निकट भागवत सेवा समिति धारूहेड़ा एवं लड्डू गोपाल परिवार की आयोजन श्रीराम कथा में सोमवार को बडी संख्या में श्रऋालु मौजूद रहे।

कथा वाचक महाराज गोपालाचार्य ने अहिल्या उद्धार की प्रसंगपूर्ण व्याख्या करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीराम ने अपने चरण स्पर्श से अहिल्या को शापमुक्त कर मानवता और करुणा का संदेश दिया। माता सीता के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसमें जनकपुरी की पावन धरती और माता सीता के दिव्य स्वरूप का उल्लेख किया गया।

 

कथा के मुख्य प्रसंगों में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का भव्य वर्णन भी किया गया। विवाह प्रसंग के दौरान पूरे पंडाल में भक्ति और उल्लास का वातावरण छा गया। कथा में भगवान श्रीराम की विवाह बारात भी निकाली गई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now