HKRN Teacher’s ने रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या है मांग

On: March 22, 2026 9:55 AM
Follow Us:
हरियाणा कौशल अध्यापक एसोसिएसन के बैनर तले एचकेआरएन के तहत लगे पीजीटी व टीजीटी अध्यापकों को रिलीव नहीं किए जाने की मांग को लेकर अनेकों अध्यापकों ने रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।

HKRN : हरियाणा कौशल अध्यापक एसोसिएसन के बैनर तले एचकेआरएन के तहत लगे पीजीटी व टीजीटी अध्यापकों को रिलीव नहीं किए जाने की मांग को लेकर अनेकों अध्यापकों ने रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। रेवाड़ी विधायक की अनुपस्थिति में उनके पुत्र एडवोकेट निशांत यादव ने ज्ञापन लेते हुए उनकी मांग को पूरा करान का आश्वासन दिया।HKRN

हरियाणा कौशल अध्यापक एसोसिएशन के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने रेवाड़ी विधायक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि नियमित अध्यापक भर्ती, पदोन्नति, तबादला तथा रेशनलाइजेशन से कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत पीजीटी व टीजीटी अद्यापक प्रभावित हो रहे हैं। उनको वर्तमान स्टेशन से तब तक रिलीव नहीं किया जाए, जब तक उनको अन्य रिक्त स्थानों पर समायोजित नहीं किया जाए।HKRN

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि पत्र क्रमांक 15/117-2024 टीजीटी आरए (1) दिनांक 24/10/2024 केवल एसएसटी के अध्यापकों को रिलीव न करने बारे निकाला गया था। उन्होंने मांग की कि इसी प्रकार का पत्र सभी प्रभावित होने वाले पीजीटी व टीजीटी के लिए निकालकर उन्हें जॉब सुरक्षा प्रदान की जाए। ज्ञापन में सरोज, विकास, ललिता कुमारी, प्रिया, रचना रानी आदि अनेक अध्यापकों के हस्ताक्षर हैं।

विधायक लक्ष्मण यादव की गैरमौजूदगी में उनके पुत्र एडवोकेट निशांत यादव ने प्रभावित शिक्षकों का ज्ञापन लिया तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनकी मांग को प्रमुखता के साथ सरकार के समक्ष रखा जाएगा तथा समाधान निकाला जाएगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now