Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से PWD की छुट्टी, बिना नींव बना दी 180 करोड़ की बाउंड्री वॉल

On: March 21, 2026 10:13 PM
Follow Us:

Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर कार्य जारी है। इस बीच हरियाणा के लोक निर्माण विभाग(PWD) की उनकी काम को लेकर छुट्‌टी हो गई है। इसकी वजह ये है कि PWD ने यहां जितने भी काम किए थे, उस पर भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने नाराजगी जताई है।Hisar Airport

इसके बाद DGCA के अधिकारियों ने एक रिपोर्ट में सलाह दी है कि हरियाणा सरकार के अधीन PWD विभाग को एयरपोर्ट पर अब कोई काम न दिया जाए। जिसके बाद अब सारा काम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) अपनी ही निगरानी में कराएगा।

बता दें कि हरियाणा के पहले एयरपोर्ट पर अधिकतर काम पिछली भाजपा-JJP गठबंधन सरकार में हुआ। जिस वक्त PWD ने यह काम किया, उस वक्त ये विभाग तत्कालीन डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के पास था। बाउंड्री वॉल और रनवे का काम भी उनके समय में हुआ।

सूत्रों की मानें तो DGCA की रिपोर्ट में बाउंड्री वॉल, रनवे, इंस्पेक्शन रोड आदि को मानकों के अनुरूप नहीं बताया गया। हालात यह थे कि 180 करोड़ रुपए से बनी बाउंड्री वॉल की नींव ही नहीं भरी गई। वहीं, राजनीतिक कारणों के चलते इस पर सभी ने चुप्पी साधी हुई है।

हालांकि, PWD ने दावा किया है कि उनके काम में किसी तरह की कोई कमी नहीं है और ये बाउंड्री वॉल 22 करोड़ में बनाया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now