Haryana Weather Alert: हरियाणा के 14 जिलों में आज लू का अलर्ट, दो दिन बाद होगी झमाझम बारिश

On: March 21, 2026 11:54 PM
Follow Us:
_haryana

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अब गर्मी ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरु कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने जल्द ही तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

आज सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रातें भी गर्म रहेंगी।

साथ ही 22 मई को मौसम सामान्य रहेगा। वहीं 23 मई को प्रदेश के तीन जिलों अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में मौसम बदलेगा। जिसके तहत बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लू को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

फतेहाबाद सिरसा में स्कूलों का समय बदला
प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए फतेहाबाद और सिरसा के स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now