Health Tips: गर्मी में फिट रहने के लिए करें ये काम! नहीं आएगी कोई बीमारी पास

On: March 22, 2026 9:31 AM
Follow Us:
Health Tips

स्वस्थ रहने के लिए उचित मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। दरअसल, मानव शरीर में 70 प्रतिशत पानी होता है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए विशेषज्ञ उचित मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं।

लेकिन, जैसे-जैसे गर्मियों में सूरज की तपिश बढ़ती है, प्यास भी बढ़ने लगती है। ऐसे में गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो क्या होगा? आपको किन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है? आइए जानते हैं कम पानी पीने से होने वाली समस्याओं के बारे में-

गर्मियों में कम पानी पीने के नुकसान

ईटिंगवेल की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा पेट खराब होना, अपच या पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, पानी की कमी होने पर शरीर से टॉक्सिन बाहर नहीं निकल पाते और शरीर के अंदर बीमारियां पनपने लगती हैं।

पानी आपके दिमाग को सतर्क और शरीर को संतुलित रखने में मदद करता है। ऐसे में अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो थकान बढ़ सकती है. इसके अलावा पानी की कमी से सिरदर्द, उलझन, तनाव जैसी कई अन्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है.

शरीर में पानी की कमी से खून जम जाता है, जिससे रक्त संचार सही तरीके से नहीं हो पाता. ऐसे में दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. वहीं अगर आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो शरीर के खराब पदार्थ पसीने और पेशाब के जरिए बाहर निकल जाएंगे. पानी पेट भरने का काम करता है.

ऐसे में खाने और नाश्ते के बीच पानी पीने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है. जिससे शरीर का वजन कम करने में मदद मिल सकती है. वहीं अगर आप कम पानी पीते हैं तो चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे, मुंहासे, रैशेज और रूखी त्वचा जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ।

ज्यादा पानी का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है. लेकिन कम पानी का सेवन करने से जोड़ों में दर्द हो सकता है. क्योंकि पानी की कमी से जोड़ों की चिकनाई खत्म हो जाती है, जिससे दर्द बढ़ सकता है.

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now