Rewari news : रेवाड़ी टंकी कांड पर आरती सिंह राव सख्त, बोली- रिपोर्ट आते ही होगी कड़ी कार्रवाई

On: April 7, 2026 10:45 AM
Follow Us:
रेवाड़ी टंकी कांड पर आरती सिंह राव सख्त

Rewari news : रेवाड़ी जिले के नागरिक अस्पताल के पानी के टंकी में मिले कीड़े का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मीडिया में इस मामले के आने के बाद इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसके लिए पीएमओ को प्राथमिक रूप से जिम्मेदार माना है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्पष्ट रूप से कहा है की जांच का आदेश दे दिया गया है और रिपोर्ट सामने आते ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दे की अस्पताल के पानी का टंकी खुला था और टंकी के पानी में लारवा और कई कीड़े दिखाई दे रहे थे। टंकी के प्रदूषित होने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ मामले ने तूल पकड़ लिया इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने खुद आकर इस पर प्रतिक्रिया दी है।

इस दौरान आरती सिंह राव ने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं।इस बयान को प्रदेश में एक बड़े संकट के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि इस दौरान जब अहीर कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार मामले पर हुई गिरफ्तारी को लेकर पूछा गया तो आरती सिंह राव ने चुप्पी साध ली।

Also Read:Rewari News: चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट के दो मुख्य आरोपी रेवाड़ी से गिरफ्तार, अभी तक 7आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

टंकी मामले को लेकर प्रदेश में गरमाइ है सियासत (Rewari news)

नागरिक अस्पताल के टंकी में लारवा और कीड़े मिलने से पूरे प्रदेश की सियासत गरमा चुकी है। मुख्यमंत्री ने खुद इस पर आकर बयान दिया है और कहा है कि इस मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोस्ती होगा उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी दोषी को माफ नहीं किया जाएगा हम बस प्राथमिक रिपोर्ट के इंतजार में है। जैसे ही प्राथमिक रिपोर्ट आता है वैसे ही इस मामले पर गंभीरता से विचार करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read:Rewari News: बवाल में इस दिन से शुरू होगा श्रम न्यायालय, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now