HBSE Exam 2026: 10वीं-12वीं परीक्षा को लेकर बडा अपडेट

On: March 21, 2026 7:19 PM
Follow Us:
HBSE Exam 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द जारी! छात्रों के लिए आई बड़ी अपडेट

HBSE Exam 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के अनुसार 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से आरंभ होंगी। प्रदेशभर में कुल 1421 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 5 लाख 66 हजार 400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था
दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक (स्क्राइब) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रमाणित दिव्यांग प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले लेखक उपलब्ध कराया जाएगा। आवश्यकता होने पर बोर्ड कार्यालय में एक दिन पहले भी यह सुविधा दी जा सकती है।

ऐसे डाउनलोड करें ADMIT CARD
विद्यालयों के मुखिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर छात्रों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंटआउट ए-4 साइज पेपर पर निकालना अनिवार्य होगा।

स्वयंपाठी (प्राइवेट) परीक्षार्थी, जिनकी कंपार्टमेंट (E.I.O.P.), अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय अंक सुधार या आंशिक अंक सुधार की परीक्षा है, वे वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना पिछला अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम और माता का नाम दर्ज कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

त्रुटि हो तो तुरंत कराएं सुधार: बता दे कि यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश-पत्र में नाम, विषय या अन्य विवरण में कोई गलती है तो संबंधित दस्तावेज और निर्धारित शुल्क के साथ बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर तुरंत सुधार करवाया जा सकता है। बोर्ड ने सभी छात्रों को प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

 

हेल्पलाइन नंबर जारी: किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-254309 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सेकेंडरी शाखा की ईमेल assec@bseh.org.in तथा सीनियर सेकेंडरी शाखा की ईमेल assrs@bseh.org.in और adhos@bseh.org.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now