Haryana Weather Update: हरियाणा में आज कहां-कहां होगी बारिश, देखें अपने जिले का हाल

On: March 21, 2026 11:06 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Where will it rain in Haryana today, see the condition of your district

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज रात 28 जुलाई से हरियाणा में फिर से मानसून एक्टिव होने वाला है। मानसून सक्रिय हने से 28 जुलाई से 31 जुलाई तक बारिश की संभावना है। जानिए आज कहां-कहां बारिश होगी।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा थोड़ा नीचे आने तथा बंगाल की खाड़ी में बने एक डिप्रेशन से नमी वाली मानसूनी हवाएं आने की संभावना से आज 28 जुलाई से हरियाणा राज्य में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है जिससे 28 जुलाई रात्रि से 31 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस दौरान बीच बीच में अरबसागर की तरफ से भी नमी वाली हवाएं आने की संभावना से उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है परंतु पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है । इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now