Haryana Weather Update: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम विभाग की स्टीक जानकारी

On: March 21, 2026 11:50 PM
Follow Us:

 

Haryana Weather Update:हरियाणा में मौसम को लेकर IMD की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 मई को चंडीगढ़ समेत 4 जिलों में आंधी और बारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर शामिल हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दिनों हुई बारिश से हरियाणा के लोगों तापमान से काफी राहत मिली है।

29-30 मई को हरियाणा के 13 जिलों में येलो अलर्ट

वहीं, 29 और 30 मई को चंडीगढ़ के अलावा प्रदेश के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई को इन जिलों में धूल भरी आंधी के साथ तूफान आने की संभावना है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now