Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल छाए रहने के साथ चलेंगी हवाएं

On: March 21, 2026 10:36 PM
Follow Us:

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार और बुधवार को हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 3 अप्रैल से मौसम में बदलाव होने के आसार है। कल 31 मार्च को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। सिरसा का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान है। विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की भी संभावना है।

मार्च में सामान्य से 41 प्रतिशत कम हुई बारिश
हरियाणा में मार्च महीने में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मार्च प्री-मानसून का पहला महीना होता है, और ये लगभग सूखा रहा। अब अप्रैल व मई में किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान गेहूं कटाई व कढ़ाई का ही काम रहता है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क है और इसमें 3 अप्रैल को कुछ बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मार्च 2025 के दौरान कुल 8.9 एमएम वर्षा हुई। यह सामान्य वर्षा से 41 प्रतिशत कम है। मार्च महीने के लिए हरियाणा की सामान्य वर्षा 15.1 एमएम है।

हरियाणा में 31 मार्च को अधिकतम तापमान
स्थान तापमान
चंडीगढ़ — 32.5 डिग्री
अंबाला — 33.3 डिग्री
हिसार — 34.5 डिग्री
करनाल — 33.8 डिग्री
नारनौल — 34.2 डिग्री
रोहतक — 33.6 डिग्री
सिरसा — 34 डिग्री
चरखी दादरी — 34.2
फरीदाबाद — 34.5 डिग्री
फतेहाबाद — 31.6 डिग्री
गुरुग्राम — 33.2 डिग्री
कुरुक्षेत्र — 32.5 डिग्री
महेंद्रगढ़ — 34.5 डिग्री
पानीपत — 33.3 डिग्री
सिरसा — 35.1 डिग्री

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now