Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, अब तक 37% बारिश ज्यादा हो चुकी

On: March 21, 2026 11:16 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Heavy rain alert in these districts of Haryana, 37% more rain has occurred so far

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यमुनानगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 21 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 11 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक और हिसार में बारिश होगी। वहीं 11 जलों भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक 10 जुलाई तक मौसम ऐसा रहने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अब तक 37 फीसदी बारिश हो चुकी है। इस मानसून सीजन में अब तक औसतन 107.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 78.5 MM बारिश होनी चाहिए थी।

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now