Haryana weather news: एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ,आज रेवाड़ी गुरुग्राम सहित इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

On: April 6, 2026 11:22 PM
Follow Us:
एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ

Haryana weather news: हरियाणा में आज मौसम बदला हुआ रहेगा।राज्य में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश होने वाली है।हिसार के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज हरियाणा के तमाम जिलों में झमाझम बारिश होगी।राज्य में कई नए साइकॉलोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से 9 अप्रैल तक झमाझम बारिश होगी।

कई जिलों में छाए रहेंगे आंशिक बादल (Haryana weather news)

मौसम विज्ञान केंद्र हिसार के अनुसार राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे वहीं कई जिलों में माध्यम से तेज हवाएं चलेंगी और चमक गरज के साथ भारी बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो कई स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।

दोपहर के बाद बिगड़ेगा मौसम

राज्य में आज दोपहर के बाद मौसम बिगड़ेगा और कई जिलों में तूफानी हवा के साथ तेज बारिश होगी। 8 अप्रैल को भी राज्य के तमाम जिलों में झमाझम बारिश होगी। 9 अप्रैल से मौसम स्थिर रहने लगेगी और ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने लगेगी।

Also Read: Rewari news : रेवाड़ी में रफ्तार का कहर, रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता पुत्री को मारी टक्कर, हालत गंभीर

हालांकि 10 से 14 अप्रैल तक राज्य में बारिश का आलोट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 13 अप्रैल के बाद ही हरियाणा में बारिश रुकेगी। 13 अप्रैल के बाद राज्य के अधिकतर जिलों में गर्मी बढ़ जाएगी। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से हरियाणा में काफी तेज गर्मी पड़ने लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल के अंत तक राज्य में काफी गर्मी पड़ने लगेगी।

Also Read: Haryana News: भारतीय किसान यूनियन ने सोंपा ज्ञापन, उपायुक्त रेवाड़ी को दी चेतावनी

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now