Haryana Weather News: हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, गुरुग्राम, पलवल सहित इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

On: April 4, 2026 8:34 AM
Follow Us:
हरियाणा में आज होगी भारी बारिश

Haryana Weather News: हरियाणा में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के कई जिलों में आज तूफानी बारिश होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। 8 अप्रैल तक राज्य में ऐसे ही भारी बारिश होती रहेगी।

कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी (Haryana Weather News)

राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि भी होने वाली है। गुरुग्राम हिसार पलवल नूह समेत कई जिलों में आज भारी ओलावृष्टि देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के द्वारा किसानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बारिश के दौरान किसानों को घर से बाहर न निकलने के लिए कहा गया है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, यमुनानगर, मेवात, झज्जर, रोहतक और पलवल में हल्की बूंदाबांदी में आज तूफानी बारिश होने वाली है। तीन से चार दिनों तक इन जिलों के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। लगातार होने वाली बारिश से सड़क पर पानी भर गया है और किसानों की परेशानियां बढ़ने लगी है।

Also Read:Haryana News : हरियाणा के इन जिलों में 8 नए PHC का होगा निर्माण, 37.60 करोड रुपए होंगे खर्च

चलेंगी तूफानी हवाएं 

राज्य के कई जिलों में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, यमुनानगर में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी।

Also Read: Haryana News: अहीर कालेज रेवाड़ी का पूर्व प्राचार्य गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now