Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी, रेवाड़ी सहित इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना, पढ़े ताज़ा Weather Alert

On: March 31, 2026 7:26 AM
Follow Us:
हरियाणा के इन 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम ने यू टर्न दिया है। मार्च के महीने में जुलाई की तरह बारिश हो रही है। राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ होने के वजह से लगातार बारिश हो रही है। सोनीपत पानीपत हिसार गुरुग्राम जींद सहित कई शहरों में आज हल्की बारिश हो सकती है, वही गुरुग्राम हिसार नारनौल महेंद्रगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

31 मार्च तक बदला रहेगा मौसम (Haryana Weather Alert)

आज 31 मार्च 2026 तक हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रोहतक जिले में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है वहीं महेंद्रगढ़ जिले में सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया है। आज रोहतक सहित कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में तूफानी हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

हरियाणा के कई जिलों में आज तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा अंबाला यमुनानगर पंचकूला कुरुक्षेत्र करनाल और कैथल में ओलावृष्टि और तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 16 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।

60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

पूरे हरियाणा में आज 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो राज्य में बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिला है।

लगातार होने वाली बारिश के कारण हरियाणा के किसानों की परेशानियां बढ़ने लगी है। बारिश और ओलावृष्टि तेज हवाओं ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। खेतों में गेहूं की फसल खराब हो गई है।

Also Read:Haryana news: अब सफर हो जाएगा महंगा, हरियाणा में 1 अप्रैल से इतने प्रतिशत बढ़ जाएंगे टोल रेट

1 अप्रैल से साफ हो जाएगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से मौसम का मिजाज बदलेगा। हालांकि 31 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 31 मार्च तक राज्य में झमाझम बारिश होती रहेगी।

Also Read:Haryana News: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टर पर होगी कड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने जारी किया आदेश

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें