Govt Scheme : बच्चों के आधार नामांकन में हरियाणा देशभर में टॉप

On: March 22, 2026 9:55 AM
Follow Us:

Govt Scheme: हरियाणा सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में प्रयोग की जा रही टेक्नोलॉजी के लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में नई दिल्ली में भारत सरकार के भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई)  द्वारा आयोजित “आधार-संवाद” कार्यक्रम में प्रदेश को “बच्चों के आधार नामांकन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य” श्रेणी के तहत हरियाणा को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने किया था।

 

Govt Scheme हरियाणा की ओर से राज्य का प्रतिनिधित्व आईटी विभाग के विशेष सचिव  राहुल नरवाल और क्रीड के प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ  कमलेश्वर केशरी ने किया। उन्होंने “आधार-संवाद” कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा समग्र “आधार पारिस्थितिकी तंत्र” को सुचारू रूप से प्रबंधित करने के लिए अपनाई गई कई तकनीक को सांझा किया।

Govt Scheme उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा ने एयूए/केयूए के इनहाउस डेवलपमेंट, आधार डेटा वॉल्ट और पटवारियों तथा तहसीलदारों के सहयोग से वयस्क आधार नामांकन के लिए अभियान चलाया। इसके अलावा बच्चों के आधार नामांकन पर विशेष ध्यान देने के साथ नागरिकों की सुविधा के लिए कई अन्य कदम उठाए गए हैं। हरियाणा को मिला यह पुरस्कार आधार पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार, परिचालन दक्षता और सेवा उत्कृष्टता के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Govt Scheme वहीं,केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि “आधार” डिजिटल इंडिया पहल की आधारशिला के रूप में उभरा है, जो सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करते हुए नागरिकों को सशक्त बनाता है।

 

उन्होंने कहा कि नवाचार और सहयोग के माध्यम से यूआईडीएआई के लगातार प्रयास सराहनीय हैं। इसके साथ ही “आधार-संवाद 2025” ने ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म प्रदान किया, जिसमें अत्याधुनिक नवाचारों का प्रदर्शन किया गया। इसमें राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों की विभिन्न पहलों पर भी चर्चा की गई।

Govt Scheme इस मौके पर यूआईडीएआई के अध्यक्ष, सीईओ, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव और विभिन्न राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now