Haryana: रेवाड़ी में वार्ड बंदी को लेकर बवाल, जानिए अब दोबारा से कब होगी बैठक ?

On: March 21, 2026 8:00 PM
Follow Us:
REWARI NPA

Haryana: नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगरपालिका के प्रस्तावित चुनाव को लेकर एडहाॅक कमेटी की बैठक जिला नगरायुक्त ब्रह्मप्रकाश ने ली। बैठक में वार्डों में आपित्तयों के कारण वार्डबंदी फाइनल नहीं हो पाई है। लोगों का आरोप है सही तरह से आंकलन नही किया गया हैं अब 2 दिसंबर दोबारा से बैठक होगी ताकि वार्ड बंदी को अंतिम मोहर लग सके।

दोबारा होगी वार्ड बंदी: रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे। नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) से परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के हिसाब से शहर की आबादी का आंकड़ा मिल गया है। इसीलिए वार्डबंदी की तैयारी है। पहली बार पीपीपी के आधार पर वार्डबंदी की जा रही है। इसलिए बूथ अनुसार आंकड़ा लिया गया है।

रेवाड़ी में होंगे 32 वार्ड: रेवाड़ी शहर में अब 31 की जगह 32 व धारूहेड़ा में 17 की जगह 18 वार्ड हो गए हैं। रेवाड़ी में छह सीटें अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित होंगी जिनमें दो सीटें महिलाओं को मिलेंगी। इसी तरह पिछड़ा वर्ग-ए को तीन सीटें (एक महिला सहित) और पिछड़ा वर्ग-बी को चार सीटें (दो महिला सहित) दी गई हैं। कुल मिलाकर 11 सीटें महिलाओं के हिस्से में जाएंगी।

धारूहेड़ा में होंगे 18 32 वार्ड: धारूहेड़ा नगरपालिका समिति की 18 सीटें तय की गई हैं। इनमें अनुसूचित जातियों को तीन (एक महिला सहित), पिछड़ा वर्ग-ए को दो (एक महिला सहित) और पिछड़ा वर्ग-बी को दो (एक महिला सहित) सीटें दी गई हैं। महिलाओं के लिए कुल छह सीटें आरक्षित की गई हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now