Haryana News Hindi: आप अगर राशन कार्ड योजना का लाभ उठाते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अप्रैल के महीने से कई लोगों का लिस्ट राशन कार्ड योजना से हटा दिया जाएगा। राशन कार्ड योजना से लिस्ट हटाने का निर्देश पहले ही सरकार ने जारी कर दिया था हालांकि अब इस निर्देश का सख़्ती से पालन किया जाएगा।
क्यों हटाया जाएगा राशन कार्ड लिस्ट से नाम? (Haryana news Hindi)
आपको बता दे कि केंद्र सरकार के द्वारा लंबे समय से राशन योजना के लाभार्थियों को ई केवाईसी करने का निर्देश जारी किया जा रहा है। सरकार के द्वारा कई बड़ी केवाईसी के डेडलाइन भी बढ़ाई गई लेकिन अभी तक कई लोगों ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है जिसके बाद सरकार ने इन लोगों का नाम राशन कार्ड लिस्ट से हटाने का फैसला लिया है।
ई केवाईसी नहीं करने वालों का लिस्ट से कट जाएगा नाम
जिन लोगों ने सरकार के डेडलाइन में ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें अब राशन योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। हरियाणा सरकार के द्वारा ई केवाईसी पूरी नहीं करने वाले लोगों का नाम राशन कार्ड लिस्ट से हटाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
क्यों जरूरी है ई केवाईसी की प्रक्रिया?
केंद्र सरकार के द्वारा ई केवाईसी की प्रक्रिया राशन योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कराया जा रहा है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां राशन कार्ड योजना के लाभार्थियों की मौत होने के बाद भी परिवार वालों के द्वारा राशन उठाया जा रहा है।
Also Read:Rewari News Today : टंकी कांड पर आरती सिंह राव सख्त, बोली- रिपोर्ट आते ही होगी कड़ी कार्रवाई
सरकार के द्वारा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ही ई केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी कर दी गई है। सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि तय समय में अगर प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो फिर राशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Also Read:Rewari Breaking News : भाड़ावास रोड ओवरब्रिज के साथ 18-18 फीट चौड़े सर्विस रोड का होगा निर्माण
















