HPSC PGT Exam: हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा पीजीटी कंप्यूटर साइंस परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस साल 10 मई को आयोग के द्वारा परीक्षा लिया जाएगा। आयोग ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि कितने केंद्रों पर यह परीक्षा ली जाएगी हालांकि परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है ताकि छात्र अच्छे से इसकी तैयारी कर सके।
जल्द जारी की जाएगी परीक्षा केंद्रों की जानकारी (HPSC PGT Exam)
HPSC के द्वारा जल्द परीक्षा केंद्रों की जानकारी भी जारी की जाएगी ताकि छात्रों को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना हो। हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा पीजीटी कंप्यूटर साइंस की पहली भर्ती परीक्षा हुए बिना ही दूसरी भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है और ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। सबसे बड़ी बात है की नई भर्ती में एससी पदों का वर्गीकरण भी नहीं हुआ है।
Also Read:Haryana Mandi news: हरियाणा के मंडियो में कल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, किसानों के लिए नए नियम लागू
एचपीएससी के द्वारा हरियाणा कैडर के 1594 पदों में 859 जनरल, 327SC, 163 ईडब्ल्यूएस के लिए रिजर्व रखा गया है। हालांकि इस बार अभी पहले भर्ती परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है वहीं दूसरी भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। अब देखना होगा कि एचपीएससी कैसे इन परीक्षाओं को मैनेज करता है।
Also Read:Haryana News: रेवाड़ी की हाईटेक जेल में सुरक्षा चूक बनी कलंक, जानिए क्यों बदनाम है ये जेल

















