Haryana News: हरियाणा पहुंचा दुनिया का सबसे महंगा आम, 5 साल में तैयार होता पौधा, 4 फुट की हाइट

On: March 21, 2026 11:17 PM
Follow Us:
Haryana News: World's most expensive mango reaches Haryana, plant matures in 5 years, height of 4 feet

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुरु हुए फ्रूट फेस्टिवल में इस बार जापान का मियाजाकी आम खूब चर्चा में है। इस आम को दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। भारत में इस आम की कीमत 50 हजार से 70 हजार प्रति किलो है, जबकि जापान और दुबई जैसे देशों में यही आम 2.50 लाख से 3 लाख रुपये किलो बिकता है।

गहरे लाल रंग और मीठे रस से भरे इस मियाजाकी आम को ‘एग ऑफ द सन’ नाम से भी जाना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार यह आम सिर्फ एक फल नहीं बल्कि कैंसर रोगियों के लिए दवा भी है, क्योंकि रिसर्च में दावा किया है कि ये आम शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोक सकता है। साथ ही यह शरीर की ताकत यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायता करता है।

मियाजाकी कि इन्हीं कुछ खासियतों की वजह से लाडवा में स्थित इंडो-इजराइल सब -ट्रॉपिकल सेंटर में इसका एक पौधा भी लगाया गया है। सेंटर ने इसे भविष्य का फल मानते हुए रिसर्च शुरू कर दी है। अच्छी बात यह है कि पौधे पर इस साल फल भी आ चुके हैं।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now