Haryana News :आखिर कब बनेगा महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड फोरलेन , मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

On: March 21, 2026 7:12 PM
Follow Us:
साल बदलते है लेकिन सडक क्यों नहीं

महेंद्रगढ़: भाजपा सरकार दावे करती है हरियाण में सडकों की कमी नहीं है। लेकिन महेंद्रगढ कनीना रेवाड़ी रोड कब फोरलेन होगा। साल बदलते है लेकिन सडक क्यो नही बदली। विकास के नाम एक बार फिर महेंदगढ के लोग इस छोटी सडक से परेशान है। आलम यहां तक आये दिन हादसे इस रोड पर होना आम हो गया है।Haryana News

महेंद्रगढ़ विकास मंच के सदस्यों ने वीरवार को उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड को फोरलेन करने की मांग उठाई। मंच प्रतिनिधियों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख जीवनरेखा है और प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस पर आवागमन करते हैं।Haryana News

बढ़ते यातायात दबाव के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन, व्यापारी और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही, संकरी सड़क और ओवरलोड वाहनों की अधिकता के चलते दुर्घटनाओं का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है।Haryana News

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यह सड़क दो जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ती है और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद अब तक इसे फोरलेन करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

मंच सदस्यों ने कहा कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुने जाने के बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ है, जिससे लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि सड़क को शीघ्र फोरलेन नहीं किया गया तो भविष्य में यातायात समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

महेंद्रगढ़ विकास मंच के सदस्य डॉ. बीपी यादव, रामनिवास, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बंटी, अनाज मंडी आढ़ती रोहताश, मनोज कुमार एडवोकेट और संदीप शर्मा ने बताया कि वर्तमान में विधानसभा सत्र भी चल रहा है, ऐसे में जनप्रतिनिधियों को इस मुद्दे को सदन में प्रभावी ढंग से उठाना चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, डिवाइडर और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now