Haryana News: हरियाणा के दो कावंड़िए हरिद्वार में गिरफ्तार, वीडियो हो रहा वायरल

On: March 21, 2026 11:12 PM
Follow Us:
Haryana News: Two Kanwariyas from Haryana arrested in Haridwar, video going viral

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए युवकों ने चश्मे की दुकान पर तोड़फोड़ की। इन युवकों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक फतेहाबाद के कबीर बस्ती के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद से 8 से 10 युवक हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। इनमें से दो युवक मुकेस उर्फ काणा और मुकेस उर्फ झंडू हरिद्वार में हर की पौड़ी के अपर रोड पर शिव विश्राम गृह के पास चश्मे की दुकान में चले गए।

यहां चश्मे देखने लगे। इसी दौरान उनकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों युवकों ने लाठी-डंडों से दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर डाली।

तोड़फोड़ का वीडियो भी वायरल

इस तोड़फोड़ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो हरद्वार पुलिस के पास पहुंचा। वीडियो के आधार पर हरिद्वार पुलिस ने युवकों की तलाश कर उन्हें पकड़ लिया। इन युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126, 135 और 170 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now