Haryana news : हरियाणा के इस टोल प्लाजा पर लागू होगा ये नया सिस्टम, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

On: March 21, 2026 10:54 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा के लोगों के लिए टोल को लेकर बड़ी खबर आई है। भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की कंपनी IHMCL ने गुजरात के चोर्यासी टोल प्लाजा में देश की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली के लिए आईसीआईसीआई बैंक से करार किया है। यह प्रणाली एनएच-48 पर लागू की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, समझौते पर NHAI मुख्यालय, नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान NHAI के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।इसी के साथ हरियाणा के घरौंडा टोल प्लाजा पर भी यह सिस्टम लागू करने का समझौता हुआ है। NHAI इस वित्त वर्ष में करीब 25 टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था शुरू करने की योजना बना रहा है।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, नई टोलिंग प्रणाली में उच्च प्रदर्शन वाले RFID रीडर्स और ANPR कैमरे लगाए जाएंगे। ये फास्टैग और वाहन नंबर को स्वचालित रूप से पढ़ लेंगे। इससे वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now