Haryana News: हरियाणा की इस लेडी IPS अधिकारी का निधन, अफसरों के परिवार से थीं, पति IG और मां IAS

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
_Haryana News This lady IPS officer of Haryana passed away, she was from a family of officers, her husband was IG and her mother was IAS

Haryana News: हरियाणा की महिला IPS अधिकारी स्मिति चौधरी का महज 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 27 जून को अंतिम सांस ली। खबरों की मानें, तो स्मिति चौधरी को लिवर की बीमारी थी। वह अपने पति और महाराष्ट्र पुलिस में IG राजेश कुमार के साथ नासिक में गई हुई थीं। वहीं उनका निधन हो गया।

एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो आईपीएस अधिकारी स्मिति चौधरी अफसरों के परिवार से थी। उनकी मां, पिता और चाचा के अलावा भाई-बहन भी अधिकारी है। बताया जा रहा है कि जब 1998 में स्मिति चौधरी की आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार से शादी हुई तो उनकी मां जयवंती श्योकंद कैथल की डीसी थीं। स्मिति चौधरी ने डीसी आवास में ही शादी के फेरे लिए थे। वहीं उनके पति राजेश मूल रूप से कैथल के गढ़ी गांव के रहने वाले हैं।

खबरों की मानें, तो शादी के बाद स्मिति और राजेश के दो बच्चे हुए। दोनों अभी महाराष्ट्र में ही पिता के पास रह रहे हैं। बड़ी बेटी MBBS की पढ़ाई कर रही है। जबकि बेटा अभी स्कूल में है।

खबरों की मानें, तो स्मिति चौधरी का जन्म 15 अगस्त 1976 को हुआ था। वह जींद जिले के डूमरखां कलां गांव की रहने वाली थी। उनके दादा बसंत चौधरी 8वीं तक पढ़े थे, लेकिन उनके बेटा-बेटी अफसर रहे हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now