Haryana News: हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को झटका, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

On: March 21, 2026 11:17 PM
Follow Us:
Haryana News: Shock to the temporary employees of Haryana, the government took a big decision

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी विभागों बोर्डों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर अनुबंध कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया है। अब इन पदों पर केवल स्थायी कर्मचारी ही नियुक्त किए जाएंगे। यह निर्णय भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद लिया गया है। मानव संसाधन विभाग ने सभी विभागों को नियमित कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

हरियाणा में सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों में संवेदनशील पदों पर नियुक्त सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हटाकर दूसरी जगह लगाया जाएगा। वित्त और मानव संसाधन से जुड़े सभी पदों पर केवल पक्के कर्मचारी और अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

पब्लिक डीलिंग और संवेदनशील पदों पर कच्चे कर्मचारियों को लगाने से भ्रष्टाचार की बढ़ रही शिकायतों को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है.प्रहलाद। मुख्य सचिव के अधीनस्थ मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक और मुख्य प्रशासक, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को संवेदनशील पदों की पहचान कर नियमित कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

लिखित आदेशों में कहा गया है कि 13 अगस्त 2021 को जारी निर्देश के अनुसार संवेदनशील और वित्तीय मामलों से संबंधित पदों का प्रभार केवल नियमित कर्मचारियों को सौंपा जाना चाहिए। किसी भी स्थिति में संविदा कर्मचारियों को इन पदों पर नहीं लगाया जाए

मानव संसाधन और लेखा का कार्य सभी विभागों और संगठनों का मुख्य महत्वपूर्ण कार्य है। इसके बावजूद विभिन्न स्थानों पर अब भी संवेदनशील पदों पर अनुबंध के आधार पर तैनात व्यक्तियों को लगाया जा रहा है जो सरकारी निर्देशों का उल्लंघन है। मानव संसाधन और लेखा से संबंधित सभी शाखाओं से संविदा कर्मचारियों को हटाकर नियमित आधार पर काम करने वाले ग्रुप ए, बी, सी और समकक्ष कर्मचारियों को सौंपा जाए।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now