Haryana News: SPA की आड़ में देह व्यापार करने वालों का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

On: March 21, 2026 11:12 PM
Follow Us:
Haryana News: Prostitution racket under the guise of SPA busted, police arrested the accused

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम मे स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। 16.07.2025 को निरीक्षक विजेन्द्र, प्रबन्धक पुलिस थाना पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना अंसल कॉरपोरेट प्लाजा पालम विहार, गुरुग्राम में स्थिति SPA सेंटर्स की आड़ में देह-व्यापार कराने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई।

प्रबन्धक थाना पालम विहार, गुरुग्राम ने उपरोक्त सूचना के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया, जिस पर संज्ञान लेते हुए श्री करन गोयल HPS, पुलिस उपायुक्त पश्चिम, गुरुग्राम द्वारा श्रीमती सुशीला, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम की देखरेख में तथा निरीक्षक विजेन्द्र, प्रबन्धक थाना पालम, गुरुग्राम के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई और पुलिस टीम द्वारा कानून की औपचारिकताओं को पूरा करते हुए पुलिस टीम द्वारा अपने बोगस/फर्जी ग्राहक बनाकर अंसल कॉरपोरेट प्लाजा पालम विहार, गुरुग्राम में स्थित LEE THAI G-94 SPA STAR SPA सेन्टर्स में भेजकर रेट फिक्स करके देह व्यापार के लिए लड़कियों की मांग की गई।

पुलिस के फर्जी/बोगस ग्राहकों को उपरोक्त दोनों SPA सेंटर्स में SPA सेंटर्स के मैनेजर्स/संचालकों द्वारा रुपए लेकर देह व्यापार के लिए लड़कियां उपलब्ध करवाई गई, इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा हिदायत देकर भेजे गए फर्जी/बोगस ग्रहकों द्वारा हिदायत अनुसार पुलिस टीम को सूचित किया तो पुलिस टीम द्वारा STAR SPA सेन्टर से SPA के मैनेजर/संचालक रूबल (उम्र 24 वर्ष) निवासी नंदबुखर, जिला दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम-बंगाल) को काबू किया गया तथा LEE THAI G-94 SPA सेन्टर के रिसेप्शन पर एक महिला मिली जिसने बताया कि SPA का संचालक/मालिक बाहर गया हुआ है।

▪️उपरोक्त आरोपी रूबल तथा LEE THAI G-94 SPA सेंटर की रिसेप्शन पर उपस्थित महिला ने पूछताछ में रुपए लेकर देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त SPA सेंटर्स के मालिको/संचालकों के खिलाफ पुलिस थाना पालम विहार, गुरुग्राम में अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया व उपरोक्त आरोपी रूबल को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

▪️पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही यह। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now