Haryana News: हिसार में छठ पूजा की तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं ने नहर किनारे घट स्थापित करने के लिए सफाई अभियान चलाया

On: March 21, 2026 8:40 PM
Follow Us:
Haryana News: हिसार में छठ पूजा की तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं ने नहर किनारे घट स्थापित करने के लिए सफाई अभियान चलाया

Haryana News: छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और तैयारी जोरों पर है। इस बार हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल और नहर पर सफाई अभियान चलाकर त्योहार की तैयारियों का आगाज किया गया। जय मां सरस्वती सेवा समिति के सदस्यों ने बुधवार को नहर किनारे सफाई का काम किया ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और साफ वातावरण में पूजा कर सकें।

अशोक कुमार सैनी ने बताया कि छठ पूजा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। 25 अक्टूबर को नहाय खाय, 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर की संध्या को सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्टूबर को पारन किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने नहर किनारे घट बनाए जाने की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। इस बार नहर किनारे विशेष व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सफाई अभियान में जय मां सरस्वती सेवा समिति के सदस्य सक्रिय रहे। अशोक कुमार सैनी के अलावा परशु राम, मुन्ना गुप्ता, बसंत यादव, राजकुमार, उमेश चंद्र शुक्ला, देवेंद्र कुमार, कपिल देव, महेंद्र कुमार और शंभू कामत भी मौजूद रहे। उन्होंने मिलकर नहर किनारे कूड़ा-कचरा हटाया और पूजा स्थलों को सजाने की तैयारी की।

त्योहार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग नहाय खाय से लेकर पारन तक के कार्यक्रम के लिए तैयारी में जुट गए हैं। समिति द्वारा की गई सफाई से न केवल वातावरण साफ होगा बल्कि पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और सुविधा भी सुनिश्चित होगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment