Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ , मुठभेड़ के बाद बदमाश को किया गिरफ्तार

On: March 21, 2026 10:45 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। एसटीएफ करनाल की टीम ने बदमाश दीपक उर्फ भांजा हत्याकांड में शार्प शूटर गांव गुढ़ा के राहुल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।  एसटीएफ को राहुल के गोहाना में होने की जानकारी मिली थी। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। टीम जब उसे काबू करने रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित बड़ौता बाईपास के पास पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बचाव में कार्रवाई की और उसके पांव में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। बदमाश को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। राहुल पानीपत के कुख्यात गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू गैंग से जुड़ा है।Haryana news

कुमासपुर में 27 फरवरी को गांव गुहणा के दीपक उर्फ भांजा की 14 गोलियां मारकर हत्या की थी। मुरथल के मंदीप पर भी जानलेवा हमला किया गया था। इस वारदात में गांव गुढ़ा का राहुल भी आरोपी था। वह वारदात के बाद से पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था। एसटीएफ करनाल की टीम को बुधवार रात को शार्प शूटर राहुल के गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित बड़ौता बाईपास के पास होने का इनपुट मिला। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

जानकारी के मुताबिक,एसटीएफ की टीम उसे काबू करने के लिए पहुंची। वह पुलिस को देखकर बाईपास से गांव बड़ौता की तरफ भाग गया। उसने पुलिस पर दो राउंड फायर किए। एसटीएफ की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायर किए। राहुल के पांव में गोली लगने के बाद उसे काबू कर लिया गया। उस पर हत्या व लूट समेत 10-11 केस दर्ज हैं। उसे नागरिक अस्पताल गोहाना से भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now