Haryana News: धारूहेड़ा के गरीब नगर स्थित नंदू गोशाला में गोशाला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौशाला के जिस कर्मचारी की ओर से कमेटी से बिना सहमति गाय देने वाले युवक को निस्कासित कर दिया गया है।
नंदू गोशाला Dharuhera प्रधान रोहित ने कहा गोशाला में कार्यरत युवक की ओर से गोशाला में दान व सहयोग करने वाले मोनू को गाय दी थी। लेकिन कमेटी से सलाह बिना किए गाय को देना गल्त है। कमेटी में यह भी फैसला हुआ अगर कोई गाय लंबे समय से यहां पर है तथा उसका मालिक उसे नही लेना चाहता तथा कोई गो पालक कंमटी से गाय की अपील करे तो गाय मालिक से पूछने के बाद कमेटी की सहमति पर उसे पालने के लिए गाय दी जा सकती है।
बैठक में मार्च माह मे आई आय व व्यय का लेखा जोखा भी पेश किया गया। इस मोके पर नपा उपचेयरमैन अजय जांगडा, महेंद्र जांगडा, मानसिंह, लालाराम, शमशेर, रोहित प्रधान, नवीन यादव, मंगल, ऋषिराज, शीशराम आदि मोजूद रहे।
















