Haryana News: हरियाणा में मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट गाड़ी का एक्सीडेंट, SI समेत 3 पुलिस कर्मचारी घायल

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
Haryana News: Minister Ranbir Gangwa's pilot car met with an accident in Haryana, 3 police personnel including SI injured

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट का ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 2 को हांसी से हिसार रेफर किया गया है। वहीं एक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा गुरुवार रात करीब 2 बजे हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास हुआ।

मंत्री रात करीब 1 बजे नारनौल से नेशनल हाईवे 152 डी होते हुए हिसार की तरफ जा रहे थे। हांसी जिला पुलिस की पीसीआर ने गांव गढ़ी से हांसी के रामायण टोल प्लाजा तक मंत्री के काफिले को पायलट किया। मंत्री के काफिले को रामायण टोल प्लाजा तक छोड़कर यह गाड़ी वापस गढ़ी की तरफ जा रही थी।

गढ़ी गांव के पास ब्रेकर पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाई। इससे पायलट गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायल सब इंस्पेक्टर राजकुमार और कांस्टेबल विजय को पहले हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हिसार रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल SPO धर्मपाल को उनके परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now