Haryana News: हरियाणा में एक बड़े जासूसी कांड का पर्दाफाश हुआ है। राज्य के पलवल से 3 और नूह जिले से एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार केंद्रीय खुफिया विभाग के एक रिपोर्ट के बाद एसटीएफ क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई जिसमें चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय खुफिया विभाग की टीम पहुंची पलवल
इस मामले की जांच के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय खुफिया विभाग की एक टीम पलवल पहुंच चुकी है। चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब इन युवकों से पूछताछ किया जाएगा।
इस क्षेत्र में रहता था पाकिस्तानी खुफिया एजेंट
सामने आई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान से जुड़ा संदिग्ध एजेंट लंबे समय से बहिन और तावडू क्षेत्र में सक्रिय था। उसके पाकिस्तान जाने के बाद ही खुफिया विभाग ने उसे जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा है।
संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट बहिन थाना क्षेत्र के गाँव पावसर और नूह के तावडू इलाके में लंबे समय से सक्रिय था। इस गांव के ही एक युवक का इस पाकिस्तानी एजेंट से ज्यादा मेलजोल था।
पलवल से भी 2 आरोपी गिरफ्तार
दो युवक को पलवल जिले से भी गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने रिपोर्ट आई है कि साल 2017 से यह चारों युवक जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में थे। फिलहाल एजेंसी इस मामले को संवेदनशीलता से देखते हुए गोपनीय जांच कर रही है। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
Also Read:Haryana news: हरियाणा के इस प्रतियोगी परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, निर्देश जारी
हरियाणा में एक बार फिर से पाकिस्तानी नेटवर्क का खुलासा होने से सनसनी मच गई है। पुलिस एजेंसियों के द्वारा तेजी से इस मामले का जांच किया जा रहा है और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। 7 साल से यह नेटवर्क सक्रिय था।

















