Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, पुलिसकर्मी की गाड़ी में लगी आग

On: March 21, 2026 9:12 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरिद्वार से अमावस्या स्नान कर सोनीपत लौट रहे हरियाणा पुलिस के जवान की गाड़ी में अचानक आग लग गई। इस कारण गाड़ी जलकर राख हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत निवासी विजयपाल ने बताया कि उसकी पोस्टिंग क्राइम सोनीपत में है। वह और उसका साथी हरिद्वार अमावस्या का स्नान करके आ रहे थे तो अचानक कुराड़ फार्म के पास गाड़ी के अंदर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते चिंगारियां बाहर आने लगीं।Haryana news

उन्होंने अपनी गाड़ी को साइड में लगाया और नीचे उतर गए। इसके बाद गाड़ी में तेज आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। सनौली पुलिस भी इस दौरान मौके पर पहुंची।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now