Haryana news : हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने पूरी डिटेल 

On: March 21, 2026 9:14 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का ट्रायल पूरा हो गया है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि ट्रायल पूरे प्रदेश में सफल रहा और कहीं से कोई शिकायत नहीं आई। अब 25 सितम्बर को पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी इस योजना का ऐप लांच करेंगे।

वहीं अलग-अलग जिलों में मंत्री और विधायक भी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। मंत्री कृष्ण बंदी ने कहा कि इस ऐप पर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन लगातार बारी रहेगा। रजिस्ट्रेशन करने के एक महीने बाद हर महिला को 2100 रुपए मिलना शुरू हो जाएंगे। बेदी ने बताया कि दीनदयाल लाजे लक्ष्मी योजना का ऐप 25 सितम्बर को लांच होगा, जिस महिला ने उसी दिन रजिस्ट्रेशन करवाया उसे नवम्बर से 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। Haryana news

जानकारी के मुताबिक, अगर महिलाएं किसी और दिन रजिस्ट्रेशन करवाएंगी तो उन्हें रजिस्ट्रेशन की तारीख से एक महीने बाद राशि मिलना शुरू होगी। इस योजना को लेकर हरियाणा में कुछ गिरोह सक्रिय हो रहे हैं जो पैसे लेकर महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करवाने का झांसा दे रहे हैं। ऐसे में कोई भी महिला किसी सेंटर पर न जाए ही किसी को एक रुपया भी दें बल्कि खुद ही अपने घर में किसी भी मोबाइल फोन से अपना रजिस्ट्रेशन करें। एक मोबाइल से कितने भी रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now