Haryana news : हरियाणा में दर्दनाक हादसा, हरियाणा पुलिस के जवान ने 3 बच्चों को कुचला, 2 की मौत

On: March 21, 2026 10:43 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पलवल जिले के हथीन क्षेत्र के गांव उटावड़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम बच्चों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है और उसे रोहतक PGI में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक कार चला रहा व्यक्ति हरियाणा पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात नरेश कुमार था और घटना के समय नशे में धुत था। हादसे के बाद आरोपी मौके से गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर करीब 500 मीटर आगे जाकर उसे रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों के पिता शाहबुद्दीन ने बताया कि उनके तीनों बच्चे गरीबा पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। छुट्टी के बाद जब वे सड़क किनारे खड़े होकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 वर्षीय अयान और 7 वर्षीय अहसान की मौत हो गई, जबकि 9 वर्षीय अरजान गंभीर रूप से घायल है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now