Haryana news : हरियाणा में अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, यहाँ देखें पूरी खबर 

On: March 21, 2026 10:48 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सोनीपत क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 की एंटी गैंगस्टर यूनिट ने 3 शिक्षित आरोपी युवाओं को 5 अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान परमिंदर (एमकॉम पास), वरदान (बीए छात्र) और हिमांशु (कानून की पढ़ाई पूरी) के रूप में हुई है। तीनों करनाल और पानीपत के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मध्यप्रदेश से हथियारों का जखीरा लेकर सोनीपत की सीमा में पहुंचे थे। आशंका है कि ये किसी बड़े गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले थे और बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि गांव रोहट के पास एक कार में संदिग्ध घूम रहे हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने गाड़ी समेत तीनों को काबू किया और पांच अवैध हथियार बरामद किए।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, एसीपी क्राइम राजपाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता चल सके कि वे किस गैंग से जुड़े थे और हथियारों की डिलीवरी कहां करनी थी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now