Haryana news : हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रंगदारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

On: March 21, 2026 9:16 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सीआईए झज्जर और थाना शहर झज्जर की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध उगाही और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि रईया निवासी एक व्यक्ति, जिसका झज्जर में कार्यालय है ने शिकायत दर्ज की थी।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 अगस्त 2025 को सुबह विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें 25 लाख रुपये की अवैध मांग की गई और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद 7 सितंबर को सुबह 9 बजे दोबारा कॉल आई और अज्ञात आईडी से इंस्टाग्राम पर ऑडियो-वीडियो के जरिए 30 लाख रुपये की मांग की गई, साथ ही धमकी दी गई।Haryana news

सीआईए झज्जर के निरीक्षक विवेक मलिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने साइबर सेल की मदद से दो आरोपियों, प्रितुल (पुत्र प्रमोद, निवासी ईगरा, जींद) और मनीष उर्फ अरुण (पुत्र वीरेंद्र, निवासी रईया) को गिरफ्तार किया। दोनों के मोबाइल फोन बरामद कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों से प्रभावित थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now